• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

IPL-11 : रोहित शर्मा ने कराई मुंबई इंडियंस की विजयी राह पर वापसी

पुणे। कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 56) की कप्तानी पारी के दम पर मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आखिरकार जीत की राह पर वापसी कर ली। चेन्नई ने अपने दूसरे गृहनगर महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई के सामने 170 रनों की चुनौती रखी थी, जिसे मुंबई ने दो गेंद शेष रहते हुए दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह मुंबई की सात मैचों में दूसरी जीत है। चेन्नई के लिए सुरेश रैना ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली, लेकिन उनकी इस पारी पर रोहित की पारी भारी पड़ गई। रोहित के अलावा इविन लुइस ने 47 और सूर्यकुमार यादव ने 44 रन बनाए। लुइस और सूर्यकुमार ने मुंबई को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 9.5 ओवरों में 69 रन बनाए। हरभजन ने सूर्यकुमार को आउट कर मुंबई को पहला झटका दिया। सूर्यकुमार ने 34 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में पांच चौके तथा एक छक्का लगाया। ड्वायन ब्रावो ने लुइस को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया और 128 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। लुइस ने रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। लुइस ने अपनी पारी में 43 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के लगाए। यहां से रोहित को हार्दिक पांड्या (नाबाद 13) का साथ मिला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी कर टीम को इस सीजन में दूसरी जीत दिलाई। रोहित ने अपनी पारी में 33 गेंदों का सामना किया और तीन चौके और दो छक्के लगाए।
इससे पहले, रैना के शानदार अर्धशतक और अंबाती रायुडू (46) की उपायोगी पारी के बावजूद मुंबई ने चेन्नई को 20 ओवरों में पांच विकेट पर 169 रनों पर ही रोक दिया। एक समय लग रहा था कि चेन्नई आराम से 180 से 190 का स्कोर छू लेगी लेकिन अंतिम चार ओवरों में उसने सिर्फ 38 रन बटोरे और तीन विकेट गंवा दिए जिससे वह 200 के करीब नहीं पहुंच सकी।
रैना ने 47 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए और नाबाद रहे। रैना का सत्र का यह दूसरा अर्धशतक है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने अपना पहला विकेट 26 के कुल स्कोर पर शेन वाटसन (12) के रूप में खो दिया। वाटसन को क्रूणाल पांड्या ने मयंक मार्कंडे के हाथों कैच कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rohit Fifty Helps Mumbai Indians Register Second Win in 7 Games
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl 11, ipl 2018, rohit sharma, mumbai indians, chennai super kings, pune, hardik pandya, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved