• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोहित 17 हजार अन्तर्राष्ट्रीय रन पूरे करने छठे भारतीय बने

Rohit became the sixth Indian to complete 17,000 international runs. - Cricket News in Hindi

अहमदाबाद। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में 35 रन बनाने के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए। रोहित दूसरे दिन 17 रन पर नाबाद थे और तीसरे दिन सुबह के सत्र में उन्होंने चार और रन बनाने के साथ 17 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे कर लिए। वह अब लीजेंड सचिन तेंदुलकर, करिश्माई विराट कोहली, प्रमुख कोच राहुल द्रविड़, पूर्व कप्तानों सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की श्रेणी में शुमार हो गए हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन बनाये हैं।
रोहित ने अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ किया था। तब से उन्होंने 48 टेस्ट (अभी वह अहमदाबाद टेस्ट खेल रहे हैं), 241 वनडे और 148 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 3348, 9782 और 3853 रन बनाये हैं।
रोहित वनडे में तीन दोहरे शतक बनाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rohit became the sixth Indian to complete 17,000 international runs.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ahmedabad, rohit sharma, indvsaus, sachin tendulkar, virat kohli, rahul dravid, saurabh ganguly, mahendra singh dhoni, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved