• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतीय टीम के लिए आई राहत भरी खबर, शुभमन गिल ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस

Relief for Team India: Shubman Gill Resumes Batting Practice - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर आई है। टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को फिर से बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है। गिल उंगली की चोट के कारण श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ जारी वॉर्मअप मैच में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। गुरुवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान बैटिंग करते समय गिल की दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) उंगली में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह वॉर्मअप मैच के पहले दिन फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरे थे। गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी करते हुए बताया था कि उंगली की चोट के कारण एहतियात के तौर पर गिल पहले दिन फील्डिंग करने नहीं उतरेंगे। हालांकि, शुभमन दूसरे दिन बल्लेबाजी करने भी नहीं आए और उनके स्थान पर रवींद्र जडेजा ने नंबर चार पर आकर बल्लेबाजी की।
हालांकि, सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान की उपलब्धता को लेकर चिंताएं प्रैक्टिस मैच के आखिरी दिन काफी हद तक दूर हो गईं, क्योंकि 26 वर्षीय गिल को साइड नेट्स में लंबे बैटिंग सेशन में पूरी तरह हिस्सा लेते देखा गया। तस्वीरों में गिल बिना किसी परेशानी के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का सामना करते दिखे। 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट की शुरुआत से पहले गिल का प्रैक्टिस सेशन में लौटना भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर है। कोलंबो में रविवार को वॉर्मआप मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम गॉल के लिए रवाना होगी।
सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) ग्राउंड पर खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल पांचवें स्थान पर मौजूद भारत को फाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करना होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Relief for Team India: Shubman Gill Resumes Batting Practice
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shubman gill, team india, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved