• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईपीएल 2026 में हेजलवुड की उपलब्धता पर निर्भर करेगी आरसीबी की सफलता : फाफ डू प्लेसिस

RCBs Success in IPL 2026 Will Depend on Hazlewoods Availability: Faf du Plessis - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) इस सीजन अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। हालांकि, फाफ डू प्लेसिस का मानना है कि आरसीबी की आईपीएल 2026 में सफलता काफी हद तक जोश हेजलवुड की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2025 में आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था। हेजलवुड ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 12 मुकाबलों में कुल 22 विकेट अपने नाम किए थे। हेजलवुड का इकोनॉमी 8.77 का रहा था। पिछले साल 12 नवंबर को शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेलते हुए हेजलवुड को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके बाद से उन्होंने कोई भी मैच नहीं खेला है। पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से वह हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। वहीं, वह आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में भी नहीं खेल पाएंगे। फाफ डू प्लेसिस ने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' संग बात करते हुए कहा कि हेजलवुड नई गेंद और साथ ही अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हैं और इसी कारण वह गेंदबाजी अटैक का जरूरी हिस्सा हैं। हेजलवुड की गैरमौजूदगी टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। जब वह टीम में थे तब मैं भी आरसीबी की तरफ से खेल रहा था। हमारे पास एक असरदार गेंदबाजी अटैक होता था, लेकिन हेजलवुड के न होने पर एक बहुत बड़ा खालीपन आ जाता है। इसका कारण यह है कि वह पावरप्ले में विकेट निकालते हैं। वह अंतिम ओवरों में भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं। इसी वजह से मुझे लगता है कि आरसीबी की सफलता काफी हद तक हेजलवुड की उपलब्धता पर ही निर्भर करती है।
पूर्व प्रोटियाज बल्लेबाज ने यह भी बताया कि आरसीबी के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक मजबूत गेंदबाजी अटैक बनाना हमेशा से एक चुनौती रहा है, क्योंकि यह मैदान बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार है, जिससे अनुभवी गेंदबाजों की भूमिका और भी ज्यादा अहम हो जाती है। चिन्नास्वामी में आपको एक फिंगर स्पिनर की जरूरत होती है। आगामी सीजन में आरसीबी की सफलता के लिए गेंदबाजों का सही तालमेल होना बहुत जरूरी है, जिसमें बेहतरीन स्पिनर और हेजलवुड जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज का होना जरूरी है।
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने अभियान का आगाज 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में करेगी। आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए खिताब को अपने नाम किया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RCBs Success in IPL 2026 Will Depend on Hazlewoods Availability: Faf du Plessis
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rcb, ipl 2026, josh hazlewood, faf du plessis, chinnaswamy stadium, sunrisers hyderabad, ipl title defense, royal challengers bangalore, ipl news, indian premier league, cricket updates, ipl 2026 fixtures, rcb bowling attack, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved