बेंगलुरू। दक्षिण अफ्रीका के प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे। डी कॉक पिछले सीजन विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेले थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
क्रिकइंफो के अनुसार, आगामी सीजन के लिए दिसंबर महीने में होने वाली खिलाडिय़ों की नीलामी से पहले मुंबई ने डी कॉक को ट्रेड के जरिए खरीदा है। बैंगलोर ने डी कॉक को 2.8 करोड़ रुपए में खरीदा था और उन्होंने इतने ही मूल्य में खिलाड़ी को बेचा है।
इस सौदे के लिए मुंबई ने बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (2.2 करोड़) और श्रीलंका के ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय (50 लाख) को रिलीज किया है। डी कॉक ने आईपीएल के 11वें संस्करण में आठ मैचों में 201 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 124.07 का था।
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope