• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जडेजा तीसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे

मुंबई। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा आस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि जडेजा कंधे की चोट से उबर चुके हैं और अब वह मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के साथ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। बीसीसीआई ने कहा कि जडेजा को इस वर्ष वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान कंधे में चोट लग गई थी और फिर इसके बाद पिछले महीने दो नंबवर को उन्हें इंजेक्शन लेने की सलाह दी गई थी। इस इंजेक्शन के बाद जडेजा अच्छा महसूस करने लगे थे। इसके बाद उन्होंने 12 से 15 नवंबर तक खेले गए रणजी ट्रॉफी मैच में सौराष्ट्र के लिए मैच भी खेला था।
रणजी ट्रॉफी में खेलने के बाद बीसीसीआई ने उन्हें फिट करार दिया था और फिर उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए चुना गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ravindra Jadeja will be available for the third test match
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ravindra jadeja, bcci, third test match, selection, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved