• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रवींद्र जडेजा: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में 150 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने

Ravindra Jadeja: Becomes the third bowler to take 150 wickets in World Test Championship history - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की। जडेजा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वे दुनिया के 7वें और भारत के तीसरे गेंदबाज हैं। शनिवार को दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने 13 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए। चौथा विकेट लेते ही जडेजा के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 150 विकेट पूरे हो गए। 2019 में शुरू हुई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में जडेजा ने अपने 47वें मैच की 87वीं पारी में 150 विकेट पूरे किए। इस दौरान 6 बार वे पारी में 5 या उससे अधिक विकेट ले चुके हैं। उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 7 विकेट हैं। जडेजा के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो 2012 में डेब्यू करने वाले ये दिग्गज ऑलराउंडर कोलकाता में अपना 87वां टेस्ट खेल रहा है। अब तक 163 पारियों में उनके नाम 338 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान 15 बार पांच विकेट हासिल कर चुके हैं। जडेजा एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। 129 पारियों में 6 शतक और 27 अर्धशतक की मदद से 3,990 रन भी वे बना चुके हैं।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में भारत की तरफ से जडेजा से पहले आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह 150 विकेट ले चुके हैं।
अश्विन ने 2019 से 2024 के बीच 41 टेस्ट की 78 पारी में 195 विकेट लिए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह ने 41 टेस्ट की 77 पारी में 182 विकेट लिए हैं।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन ने लिए हैं। 2019 से 2025 के बीच लियोन ने 53 टेस्ट मैचों की 95 पारियों में 219 विकेट लिए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ravindra Jadeja: Becomes the third bowler to take 150 wickets in World Test Championship history
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world test championship, ravindra jadeja, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved