• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जडेजा की फिटनेस पर सवाल! ऑस्ट्रेलिया पहुंचने से पहले ही थी कंधे में जकडऩ

मेलबोर्न। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के चोटिल होने पर खब्बू स्पिनर रवींद्र जडेजा को पर्थ में आयोजित दूसरे टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया था। हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला और वे दोनों पारियों के दौरान फील्डिंग करते ही दिखे। इस बीच भारतीय कोच रवि शास्त्री ने रविवार को खुलासा किया कि जडेजा के कंधे में उस समय से ही जकडऩ थी, जब वे रणजी ट्रॉफी खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के 4 दिन बाद उन्हें इंजेक्शन दिए गए थे। इसका असर होने में कुछ समय लगा। जब वे भारत में थे, तब भी उनके कंधे में जकडऩ थी, लेकिन इसके बाद वे घरेलू क्रिकेट खेले। यहां ऑस्ट्रेलिया आने के बाद उन्होंने एक बार फिर यही परेशानी महसूस की और उन्हें इंजेक्शन दिया गया। शास्त्री ने माना कि जडेजा के उबरने में उम्मीद से ज्यादा समय लगा। शास्त्री ने कहा कि हम सतर्कता बरतना चाहते थे। आप यह नहीं चाहते कि 5 या 10 ओवर फेंकने के बाद कोई गेंदबाजी बाहर हो जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ravidra Jadeja was unfit before landing Australia : Ravi Shastri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ravidra jadeja, australia, ravi shastri, jadeja shastri, perth, melbourne, second test, hardik pandya, india vs australia, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved