• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की अटकलों पर बोले रवि शास्त्री

लीड्स। भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ष 2014 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया टेस्ट ड्रॉ रहा था और धोनी मैच के बाद स्टंप को उखाडक़र अपने साथ ले गए थे। धोनी ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे व अंतिम वनडे में हार के बाद मैदान से लौटते समय अंपायर से गेंद ले ली।

ऐसे में कयास लगाए जाने लगे कि शायद वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं है और इस बारे में कोच रवि शास्त्री ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। शास्त्री ने कहा कि धोनी वह गेंद गेंदबाजी कोच भरत अरुण को दिखाना चाहते थे।

वे बताना चाहते थे कि गेंद की स्थिति क्या है, जिससे कंडीशंस का पता चल सके। उल्लेखनीय है कि धोनी ने वनडे सीरीज के लास्ट दोनों मैच में धीमी पारी खेली, जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है। शास्त्री से पहले कप्तान विराट कोहली भी धोनी का बचाव कर चुके हैं।

सहवाग के निशाने पर आए धोनी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ravi Shastri reaction on speculations of MS Dhoni retirement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ravi shastri, ms dhoni, shastri dhoni, virat kohli, team india, coach shastri, india vs sengland, third odi, virender sehwag, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved