• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीपीएल मैच में गेंद से छेड़छाड़ करने पर बोपारा पर लगाया गया जुर्माना

Ravi Bopara fined 75 percent match fees for ball tampering in BPL match - Cricket News in Hindi

सिलहट। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी रवि बोपारा पर 7 फरवरी को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) मैच में गेंद से छेड़छाड़ के लिए उनकी मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। इस बारे में द डेली स्टार ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की विज्ञप्ति का हवाला से जानकारी दी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि खुलना टाइगर्स के खिलाफ मैच में सिलहट सनराइजर्स की कप्तानी कर रहे बोपारा के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में तीन अंक भी जुड़ गए हैं। मैच के नौवें ओवर के दौरान हुई घटना में, टीवी कैमरों ने बोपारा को गेंद फेंकने से पहले छेड़छाड़ करते देखा गया। रिपोर्ट में कहा गया, मैच रेफरी देबब्रत पॉल ने शुरू में बोपारा के लिए तीन मैचों का निलंबन सौंपा, लेकिन अंतिम निर्णय टूर्नामेंट तकनीकी समिति एएसएम रोकीबुल हसन के पास था। तकनीकी समिति ने बुधवार (फरवरी) को बोपारा की अपील के बाद दंड को मंजूरी देने और कम सजा देने का फैसला किया। बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2022 की तकनीकी समिति ने मैच रेफरी देबब्रत पॉल द्वारा लगाए गए तीन मैचों के प्रतिबंध के खिलाफ बोपारा द्वारा अपील के बाद सजा की मंजूरी दे दी, जो अंपायरों द्वारा लेवल 3 (2.14) अपराध के लिए लाए गए प्रारंभिक आरोप के लिए लगाया गया था।
यह मैच भी पहली बार था, जब बोपारा बीपीएल में मोसादेक हुसैन की जगह किसी टीम की कप्तानी कर रहे थे। सिलहट सनराइजर्स का अब बुधवार को कोमिला विक्टोरियन से सामना होना है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ravi Bopara fined 75 percent match fees for ball tampering in BPL match
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ravi bopara, ball tampering, bpl match, ravi bopara fined 75 percent match fees for ball tampering in bpl match, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved