• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रणजी ट्रॉफी: सरफराज खान का दोहरा शतक, मुंबई ने पहली पारी में बनाए 560 रन

Ranji Trophy: Sarfaraz Khan Double Century, Mumbai Scores 560 in First Innings - Cricket News in Hindi

हैदराबाद । राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के छठे राउंड के मुकाबले में सरफराज खान के दोहरे शतक की बदौलत मुंबई ने पहली पारी में 560 रन बनाकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से रोमांचित करने वाले सरफराज खान जब मुंबई के लिए उजले कपड़ों में उतरे तो उनकी बल्लेबाजी उनकी क्षमता के मुताबिक ही निखरकर सामने आई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे सरफराज खान ने 219 गेंद पर 9 छक्कों और 19 चौकों की मदद से 227 रन की पारी खेली। उनकी इसी पारी के दम पर मुंबई पहली पारी में 560 रन बना सकी। सरफराज का प्रथम श्रेणी क्रिकेट का यह पांचवां दोहरा शतक था। पारी के दौरान दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 5,000 रन भी पूरे किए।
सरफराज खान ने चौथे विकेट के लिए सिद्धेश लाड के साथ 249 रन की अहम साझेदारी की। इसके अलावा, सरफराज ने सुवेद परकर के साथ भी छठे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की।
सिद्धेश लाड ने 179 गेंद पर 2 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 104 रन बनाए। वहीं सुवेद ने 98 गेंद पर 1 छक्के और 11 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली। इसके अलावा, मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाजों अखिल हर्वाडेकर ने 27 और आकाश आनंद ने 35 रन की पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हुई। अथर्व अंकोलेकर ने भी 22 गेंद पर 35 रन बनाए।
हैदराबाद की तरफ से सीटीएल रक्षण सबसे सफल गेंदबाज रहे। रक्षण ने 24 ओवर में 107 रन देकर 4 विकेट लिए। रोहित रायडू ने 2 विकेट लिए। कप्तान मोहम्मद सिराज, नीतिन साई यादव और कोडीमेला मधुशन हिमतेजा को 1-1 विकेट मिला।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranji Trophy: Sarfaraz Khan Double Century, Mumbai Scores 560 in First Innings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranji trophy, sarfaraz khan, mumbai, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved