• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रणजी ट्रॉफी: बल्ले और गेंद दोनों से चमके मुशीर खान, 35 साल बाद मुंबई के लिए किया यह बड़ा कारनामा

Ranji Trophy: Mushir Khan shines with both bat and ball, achieving this milestone for Mumbai after 35 years - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । रणजी ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप डी मुकाबले में मुंबई की भिड़ंत हरियाणा के साथ हो रही है। मुंबई के स्टार खिलाड़ी मुशीर खान ने टेस्ट के तीसरे दिन वो कारनामा कर दिखाया, जो मुंबई टीम के लिए पिछले 35 साल में कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका था। मुशीर ने पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए 185 गेंदों में 109 रनों की दमदार पारी खेली। इसके बाद मुशीर की घूमती गेंदों का जादू भी खूब चला और उन्होंने 31 ओवर के स्पेल में 85 रन देकर 6 विकेट निकाले। मुशीर रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से एक ही मैच में शतक लगाने और 5 या उससे अधिक विकेट चटकाने वाले 21वीं सदी के पहले खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले, रवि शास्त्री ने 1990-91 के रणजी सीजन में यह मुकाम हासिल किया था। मुशीर ने मुंबई की ओर से खेलते हुए 35 साल बाद यह कारनामा दोहराया है। मुशीर के शानदार प्रदर्शन के बूते पहली पारी में मुंबई की टीम 430 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही। मुशीर के अलावा अंगकृष रघुवंशी ने भी शतकीय पारी खेली और उन्होंने 180 गेंदों में 114 रन बनाए। इसके जवाब में हरियाणा की पूरी टीम पहली पारी में 270 रन बनाकर ऑलआउट हुई। तनुष कोटियान ने 3 विकेट चटकाए।
हरियाणा को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरी पारी में हरियाणा ने 73 रनों के स्कोर तक पहुंचने में अपने दो विकेट गंवा दिए हैं। मुशीर दूसरी पारी में भी एक विकेट अपने नाम कर चुके हैं। मुंबई का प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में अब तक कमाल का रहा है। टीम ने पहले मुकाबले में चंडीगढ़ को एक पारी और 155 रनों से हराया था। वहीं, हिमाचल प्रदेश को मुंबई ने एक पारी और 97 रनों से हराया था। हरियाणा अभी भी मुंबई द्वारा पहली पारी के आधार पर ली गई बढ़त से 87 रन पीछे है। मुंबई ने हरियाणा के खिलाफ भी बड़ी जीत क तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranji Trophy: Mushir Khan shines with both bat and ball, achieving this milestone for Mumbai after 35 years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranji trophy, mushir khan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved