• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रणजी ट्रॉफी : 41 बार के चैंपियन मुंबई को मात दे कर्नाटक सेमीफाइनल में

नागपुर। कर्नाटक ने पांच दिवसीय रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में 41 बार की विजेता मुंबई को रविवार को पारी और 20 रनों से मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस मैच में कर्नाटक की टीम खेल के हर विभाग में मुंबई पर भारी रही। पहले दिन से ही उसने मुंबई को बैकफुट पर रखा। मैन ऑफ द मैच चुने गए कप्तान विनय कुमार की हैट्रिक सहित छह विकेट के दम पर उसने मुंबई को पहली पारी में 173 रनों पर ही ढेर कर दिया था।

और फिर श्रेयस गोपाल के 150 रनों के दम पर 570 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। कनार्टक ने फिर कृष्णप्पा गौतम के छह विकेट के दम पर मुंबई को दूसरी पारी में 377 रनों पर ऑल आउट कर उसे पारी से हार पर विवश कर दिया। मुंबई के लिए हालांकि सूर्यकुमार यादव ने 108, शिवम दुबे 71 और आकाश पारकर 65 की संघर्षपूर्ण पारियों के दम पर हार टालने की कोश्शि की, लेकिन गौतम ने उसके बल्लेबाजों की एक न चलने दी।

मुंबई ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 120 रनों के साथ की। यादव और पारकर ने स्कोर बोर्ड आगे बढ़ाया। दोनों बड़ी आसानी से रन बना रहे थे। मुंबई का स्कोर 212 रन पहुंचा तभी यादव गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए। उन्होंने 180 गेंदों पर 16 चौके और एक छक्का लगाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranji Trophy : Karnataka enter in semifinal to beat 41 time champion mumbai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranji trophy, karnataka, semifinal, 41 time champion mumbai, karnataka vs mumbai, vinay kumar, shreyas gopal, krishnappa gowtham, surya kumar yadav, karun nair, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved