• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रमेश पोवार ने लगाया आरोप, कोचों को ब्लैकमेल करना बंद करें मिताली

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और अब इस विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है। वेबसाइट ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, महिला टीम के मुख्य कोच रमेश पोवार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सौंपी गई रिपोर्ट में मिताली पर कोचों को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पोवार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मिताली ने उन्हें ओपनिंग का मौका नहीं देने पर महिला वल्र्ड टी20 से नाम वापस लेने और संन्यास लेने की धमकी दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली को कोचों को ब्लैकमेल करना और उन पर दबाव डालना बंद करना चाहिए। उन्हें खुद से पहले टीम के हित को देखना चाहिए। मिताली के बारे में किया गया यह खुलासा महिला टी20 विश्व कप में भारत के प्रदर्शन पर कोच द्वारा किए गए मूल्यांकन का हिस्सा है, जिसमें भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार मिली थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ramesh Powar slams Mithali Raj for blackmailing coaches
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ramesh powar, mithali raj, blackmailing, coaches, ramesh powar mithali raj, women t20 world cup, west indies, coa, bcci, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved