• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाकिस्तान-वेस्टइंडीज के पहले टी 20 मैच में बारिश ने डाली खलल

Rain disrupted the first T20 match of Pakistan-West Indies - Cricket News in Hindi

बारबाडोस| पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को खेला गया पहला टी-20 मैच बारिश के चलते रद्द कर दिया गया। मैच को 20 ओवर से घटा कर 9 ओवर का कर दिया गया था, क्योंकि मैच के शुरूआत में ही बारिश ने खलल डाल दिया था। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, 9 ओवर के खेल में कीरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली टीम ने 5 विकेट गवां कर महज 85 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की शुरूआत अच्छी नहीं रही, सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस को खेल के दूसरे ओवर में ही गर्दन पर चोट लग गई जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ कर जाना परा, सिमंस ने सात गेदों में दो चौके की मदद से महज 9 रन ही बना सके थे।
वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड के अलावा और कोई बल्लेबाज 20 का आकड़ा नहीं पार कर सका, पोलार्ड ने कप्तानी पारी खेलते हुए 9 गेंदो में 1 चौका और दो छक्के की मदद से 22 रन बनाए।
पाकिस्तान के तरफ से तेज गेंदबाज हसन अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में 11 रन दे कर दो बल्लेबाजो को आउट किया ।
बारिश के चलते दूसरी पारी के साथ-साथ पूरे मैच को ही रद्द कर दिया गया।
अब दोनो टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार को गुयाना में खेला जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rain disrupted the first T20 match of Pakistan-West Indies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rain, disrupted, first, t20 match, pakistan-west indies, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved