मुंबई। दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के नेतृत्व में भारत ने इस साल न्यूजीलैंड में आयोजित अंडर-19 विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर आईपीएल-11 की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने पृथ्वी को अपने साथ जोड़ लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पृथ्वी ने अपने चयन को सही साबित किया। उन्होंने कुछेक बढिय़ा पारियां खेल नौ मैच में 245 रन जुटाए। उनके खेल को देख ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज मार्क वॉ सहित क्रिकेट के कई जानकार उनकी तुलना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से करने लगे हैं। इस बारे में पृथ्वी ने कहा कि बेशक यह अच्छा लगता है।
मैं अपनी तुलना सचिन से नहीं करता क्योंकि वे 25 साल का अंतरराष्ट्रीय करियर पहले ही पूरा करने के साथ 100 शतक जड़ चुके हैं। इसलिए यह आसान नहीं है। मैंने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम भी नहीं रखा है। इसलिए यह मेरे लिए बड़ी चीज है। मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी बातों को सही साबित कर पाऊंगा और रन बनाता रहूंगा।
पूरे साल की मेहनत का नतीजा था खिताब : मंधाना
दिल्ली कैपिटल्स के नए खिलाड़ी आईपीएल 2024 में खेलने के लिए उत्सुक
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज स्थगित की
Daily Horoscope