• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पृथ्वी शॉ इस मामले में आए पहले स्थान पर, की इनकी बराबरी

नई दिल्ली। भारत ने इसी साल न्यूजीलैंड में आयोजित अंडर-19 वनडे विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया था। इस टीम के कप्तान थे दाएं हाथ के प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ। पृथ्वी ने शुक्रवार को राजधानी स्थित फिरोजशाह कोटला मैदान पर इतिहास रच दिया। दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल रहे ओपनर पृथ्वी ने आईपीएल-11 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अर्धशतक जमाया।

उन्होंने पीयूष चावला की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 44 गेंदों पर सात चौकों व दो छक्कों की मदद से 62 रन ठोके। खास बात ये है कि पृथ्वी आईपीएल में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए। अपना दूसरा ही आईपीएल मैच खेल रहे पृथ्वी ने विकेटकीपर संजू सैमसन की बराबरी की।

दोनों बल्लेबाजों ने 18 साल 169 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। सैमसन वर्ष 2013 में आईपीएल में 50 रन तक पहुंचने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। 18 वर्षीय पृथ्वी को काफी प्रतिभाशाली माना जाता है और वे घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prithvi Shaw jointly becomes youngest batsman to score 50 runs in ipl match
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prithvi shaw, youngest batsman, 50 runs, ipl match, fifty, ipl-11, ipl 11, ipl 2018, indian premier league, sanju samson, delhi daredevils, kolkata knight riders, shivam mavi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved