• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिकी जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

President of American Gymnastics Association resigns - Cricket News in Hindi

वॉशिंगटन। अमेरिकी जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव पेनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला बीते कुछ वर्षों से चले आ रहे यौन शोषण विवाद को न सुलझा पाने के कारण पड़ रहे दवाब की वजह से लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पेनी द्वारा जारी किए गए बयान के हवाले से कहा है, हम सभी अपने खिलाडिय़ों की सुरक्षा की चिंता करते हैं जो जिमनास्टिक के हर स्तर पर हमारा मौलिक दायित्व है। उन्होंने कहा, शोषण जैसे मामलों के बारे में सुनना मेरे लिए काफी दुखद रहा है। युवा खिलाडिय़ों को किस तरह परेशान किया जाता है उससे मैं काफी दुखी हूं। पिछले साल इंडियन पोल्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 350 जिमनास्ट पिछले दो दशक में शोषण का शिकार बने हैं और अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों ने इस मामले को सही तरीके से नहीं संभाला जिससे कोचों को राहत मिली। पेनी को 2005 में संघ का अध्यक्ष बनाया गया था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-President of American Gymnastics Association resigns
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: usa gymnastics, president steve penny, steve penney, resignation, sexual abuse dispute, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved