• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली कैपिटल्स को अश्विन, रहाणे के अनुभव से फायदा होगा : पोंटिंग

Ponting will benefit from the experience of Ashwin, Rahane for Delhi Capitals - Cricket News in Hindi

दुबई| आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा है कि रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे के अनुभव का टीम को काफी फायदा होगा और उनके आने से टीम को मजबूती मिलेगी। टीम के साथ अपने पहले अभ्यास सत्र के बाद पोंटिंग ने इन दोनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "दोनों क्लास खिलाड़ी हैं, और लंबे समय से भारतीय टीम के खिलाड़ी रहे हैं। अश्विन आईपीएल इतिहास के सबसे सफल स्पिनरों में से एक रहे हैं और रहाणे ने राजस्थान की लंबे समय तक कप्तानी की है।" पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा, "उनके पास सभी तरह की स्किल्स हैं और अनुभव भी है जो टीम को मजबूती देगा। हम सभी जानते हैं कि टी-20 में अनुभव कितना अहम है और हम इस बात को समझते भी हैं। हमारे पास श्रेयस के रूप में युवा कप्तान है, लेकिन इन अनुभवी दिमागों का मैदान पर फायदा होगा।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ponting will benefit from the experience of Ashwin, Rahane for Delhi Capitals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ponting, benefit, experience, ashwin, rahane, delhi capitals, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved