• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वो खिलाड़ी, जिन्हें इस आईपीएल नीलामी में नहीं मिला कोई खरीदार

Players who went unsold in this IPL auction - Cricket News in Hindi

अबू धाबी। अबू धाबी के एतिहाद एरिना में मंगलवार को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ, जिसमें मुजीब उर रहमान, यश ढुल, विजय शंकर, दीपक हुड्डा और अल्जारी जोसेफ जैसे नामी खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिल सका। इस ऑक्शन में कुल 369 खिलाड़ी उतरे थे, जिसमें 253 भारतीय और 116 विदेशी थे। इस ऑक्शन में 10 टीमों के पास कुल 77 स्लॉट खाली थी। सभी टीमों ने इस सीजन के लिए 25-25 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। नीलामी में कुल 215.45 करोड़ रुपए खर्च हुए। कैमरून ग्रीन 25.20 करोड़ रुपए में आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जबकि प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2-14.2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। ये दोनों आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो इस सीजन अनसोल्ड रहे।
30 लाख रुपये बेस प्राइज वाले खिलाड़ी: अमब्रिश, स्‍वास्तिक चिकारा, चामा मिलिंद, ऋतिक ताडा, सिद्धार्थ यादव, मैकनील नोरोन्हा, मनी ग्रेवाल, मयंक डागर, मनन वोहरा, मणिशंकर मूरासिंह, एजाज सावरिया, जिक्कू ब्राइट, आयुष वर्तक, उत्कर्ष सिंह, करण लाल, डेनियल लातेगन, चिंतल गांधी, इरफान उमैर, कॉनर एस्टरहाउन, तनय त्यागराजन, एम धीरज कुमार, मोहित राठी, के सी करिअप्पा, तेजस बरोका, एम अश्विन, अनमोलप्रीत सिंह, सलमान निजार, कुमार कार्तिकेय, शिवम शुक्ला, वाहिदउल्लाह जादरान, आकाश मधवाल, सिमरजीत सिंह, राज लिंबानी, तुषार रहेजा, वंश बेदी, रुचित अहीर, सनवीर सिंह, कमलेश नागरकोटी, तनुष कोटियान, ईडन ऐपल टॉम, यश ढुल, अथर्व तायडे, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, अभिनव तेजराणा और आर्य देसाई।
40 लाख रुपये बेस प्राइज वाले खिलाड़ी: राजवर्धन हंगारगेकर और के एम आसिफ।
50 लाख रुपये बेस प्राइज वाले खिलाड़ी: कर्ण शर्मा और महिपाल लोमरोर।
75 लाख रुपये बेस प्राइज वाले खिलाड़ी: चेतन साकरिया, दसून शानका, सेदिकुल्लाह अटल, नेथन स्मिथ, रिचर्ड ग्लीसन, तस्कीन अहमद, श्रीकर भरत, दीपक हुड्डा,
1 करोड़ रुपये बेस प्राइज वाले खिलाड़ी: वकार सलामखेल, विल सदरलैंड, फजलहक फारूकी, वियान मुल्डर और जॉनी बेयरस्टो।
1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइज वाले खिलाड़ी: स्पेंसर जॉनसन, झाय रिचर्डसन, रायली मेरेडिथ और रहमानउल्लाह गुरबाज।
2 करोड़ रुपये बेस प्राइज वाले खिलाड़ी: जेराल्ड कोएत्जी, डेवोन कॉन्वे, मुजीब उर रहमान, जेमी स्मिथ, गस ऐटकिंसन, महीश तीक्षणा, अल्जारी जोसेफ, डैन लॉरेंस, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, शॉन ऐबट और जेक फ्रेजर-मक्गर्क।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Players who went unsold in this IPL auction
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: abu dhabi, etihad arena, ipl 2026, mini auction, mujeeb ur rahman, yash dhull, vijay shankar, deepak hooda, alzarri joseph, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved