• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिर्फ 3 भारतीय, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब

Only 3 Indians who won the Player of the Tournament title in the T20 World Cup - Cricket News in Hindi

स्पोर्टस डेस्क। नई दिल्ली संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 5 पारियों में 80.25 की औसत के साथ 321 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के खिताब से नवाजा गया। इसी के साथ सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में यह पुरस्कार जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। आइए, इस पुरस्कार को जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं। विराट कोहली :
दिग्गज बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 और 2016 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब अपने नाम किया था। वह इकलौते ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने दो बार यह पुरस्कार अपने नाम किया है। कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2014 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 106.33 की औसत के साथ 319 रन बनाए। इस दौरान कोहली के बल्ले से 10 छक्के और 24 चौके निकले। इसके बाद साल 2016 में भी कोहली ने इस पुरस्कार को अपने नाम किया। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में कुल 5 मैच खेले, जिसमें 136.50 की औसत के साथ 273 रन बनाए। वह उस संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर रहे थे।
जसप्रीत बुमराह:
भारत ने जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। उस संस्करण में बुमराह ने 8 मुकाबले खेलते हुए कुल 29.4 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान बुमराह ने 124 रन देकर 15 विकेट हासिल किए। हालांकि, अर्शदीप सिंह 17 विकेट लेकर उस संस्करण में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में बुमराह से एक पायदान ऊपर थे, लेकिन डेथ ओवर्स में शानदार प्रदर्शन के साथ बुमराह ने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब अपने नाम किया।
संजू सैमसन:
साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान दाएं हाथ के इस खिलाड़ी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआती दो पारियों में सैमसन 22 रन और 24 रन ही बना सके थे। कुछ दिग्गज प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पर ही सवाल खड़े करने लगे थे, लेकिन इसके बाद सैमसन ने खुद को साबित किया। संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध निर्णायक सुपर-8 मैच में 97 रन की नाबाद पारी खेली, जिसने भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया।
नॉकआउट मैच में सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन बनाकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सैमसन न्यूजीलैंड के विरुद्ध फाइनल मुकाबले में एक बार फिर फॉर्म में नजर आए, जहां 89 रन बनाकर जीत के हीरो बने। इस पूरे संस्करण में संजू ने 5 मैच खेले, जिसमें 80.25 की औसत के साथ बल्लेबाजी करते हुए 321 रन बनाए। वह सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर रहे। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Only 3 Indians who won the Player of the Tournament title in the T20 World Cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sanju samson, t20 world cup, player of the tournament, cricket, record, india, award, excellence, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved