• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओडिशा एफसी ने ब्राजील के फॉरवर्ड मार्सेलिन्हो से किया करार

Odisha FC signed with Brazilian forward Marcelino - Football News in Hindi

भुवनेश्वर| इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी ओडिशा एफसी ने लीग के आगामी सातवें सीजन से पहले ब्राजील के अनुभवी फुटबॉलर मार्सेलिन्हो के साथ अनुबंध करने की बुधवार को घोषणा की। 33 वर्षीय मार्सेलिन्हो का ओडिशा एफसी के साथ एक साल का करार हुआ है। वह इससे पहले आईएसएल में दिल्ली डायनामोज, एफसी पुणे और हैदराबाद एफसी की तरफ से खेल चुके हैं। मार्सेलिन्हो ने 2016 सीजन में दिल्ली डायनामोज की तरफ से 15 मैचों में 10 गोल करके गोल्डन बूट हासिल किया था। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत टीम प्लेऑफ में पहुंची थी। इसके बाद वह 2017 से 2019 तक एफसी पुणे सिटी तथा 2019-20 में हैदराबाद एफसी की तरफ से खेले थे। उन्होंने अब तक आईएसएल में 63 मैच खेले हैं, जिसमें 31 गोल किए हैं।
मार्सेलिन्हो ने कहा, "मैं इस चुनौती का सामना करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं वास्तव में अपनी नई टीम और नए कोच के साथ अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि हमारे पास आगे एक शानदार सीजन है और मैं शुरू होने का अब और इंतजार नहीं कर सकता।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Odisha FC signed with Brazilian forward Marcelino
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: odisha, fc signed, brazilian, forward, marcelino, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved