• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ICC ने कहा, वनडे विश्व कप के टिकटों की मांग जिस तरह से...

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के महाप्रबंधक (वाणिज्य) कैम्पबेल जैमीसन ने बुधवार को कहा कि अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वनडे विश्व कप के टिकटों के लिए जबरदस्त मांग है और अभी से टिकटों की बिक्री जोरों पर है। उन्होंने कहा कि टिकटों की मांग जिस तरह से हो रही है वह आईसीसी की उम्मीदों से ज्यादा है। कैम्पबेल का साथ ही मानना है कि अगला विश्व कप 2015 में हुए विश्व कप से कमर्शियल तौर पर भी ज्यादा सफल रहेगा। कैम्पबेल ने यहां भारतीय बीयर कंपनी बीरा और आईसीसी के बीच हुई पांच साल की साझेदारी की औपचारिक घोषणा के मौके से इतर संवाददाताओं से कहा कि अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के टिकटों की बिक्री काफी शानदार हो रही है। अभी तक टिकटों की काफी मांग है। हमने जितना सोचा था उससे काफी ज्यादा मांग हो रही। हमें उसे पूरा करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा, मेरे विचार में वनडे विश्व कप पिछली बार के अपने स्तर को बनाए रखेगा और उससे आगे भी जाएगा। हमने महिला विश्व कप में भी बदलाव देखा है। 2017 में जो विश्व कप हुआ था उसके मुकाबले हाल ही में वेस्टइंडीज में हुए विश्व कप में काफी ग्रोथ देखी गई थी। यह वक्त के साथ बढऩे वाली प्रक्रिया है।
वेस्टइंडीज में हाल ही महिला विश्व कप का आयोजन किया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी। कैम्पबेल का मानना है कि आईसीसी महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए काफी कुछ कर रहा है और इसी कारण आने वाले दिनों में महिला क्रिकेट के काफी टूर्नामेंट देख जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ODI World Cup tickets are in very much demand : ICC
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: odi world cup, tickets, demand, icc, international cricket council, campbell jamieson, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved