• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वनडे सीरीज: भारत के खिलाफ पहले मैच के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, ओपनिंग करेंगे बेथेल

ODI Series: Englands squad announced for the first match against India; Bethell to open - Cricket News in Hindi

बर्मिंघम। भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में मंगलवार को वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाना है, जिससे पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। बैटिंग ऑलराउंडर जैकब बेथेल, बेन डकेट के साथ ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं। यह मैच विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर के लिए एक खास व्यक्तिगत उपलब्धि भी होगी, जो अपना 200वां वनडे मैच खेलेंगे। इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम के अहम खिलाड़ी बटलर ने 21 फरवरी 2012 को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। वह अब तक 11 शतक और 29 अर्धशतकों के साथ 5,515 रन बना चुके हैं। युवा खिलाड़ी बेथेल ने अब तक 21 वनडे मैच खेले हैं, उन्हें ओपनिंग के लिए प्रमोट करने का फैसला यह दिखाता है कि इंग्लैंड डकेट के लिए एक मजबूत ओपनिंग पार्टनर की तलाश में है।
दिलचस्प बात यह है कि बेथेल हाल के समय में डकेट के पांचवें ओपनिंग पार्टनर बनने जा रहे हैं। उनसे पहले फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ, जैक क्रॉली और रेहान अहमद ने यह भूमिका निभाई है। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम ने भारत की मजबूत बैटिंग लाइनअप को रोकने के लिए स्पिन-हैवी बॉलिंग कॉम्बिनेशन चुना है, जिसमें विल जैक्स, लियाम डॉसन और आदिल राशिद शामिल हैं।
इंग्लैंड की टीम को भारतीय कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ खास रणनीति के साथ उतरना होगा।
जोफ्रा आर्चर नवंबर के बाद पहली बार इंग्लैंड की वनडे टीम में लौटे हैं, जिन्होंने हाल ही में 4-0 से वनडे सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। वह जोश टोंग के साथ तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। गस एटकिंसन को इस प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल सका है। एजबेस्टन में सीरीज के पहले मैच के बाद, भारत और इंग्लैंड की टीमें 16 जुलाई को कार्डिफ और 19 जुलाई को लॉर्ड्स में शेष वनडे मैच खेलेंगी।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशिद।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ODI Series: Englands squad announced for the first match against India; Bethell to open
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india vs england, england playing xi, jacob bethell, ben duckett, harry brook, jos buttler, 200th odi, joe root, jofra archer, adil rashid, liam dawson, sam curran, edgbaston, odi series, cricket, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved