• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

वनडे सीरीज : उपुल थरंगा करेंगे कप्तानी, इस स्टार का चयन नहीं

कोलंबो। श्रीलंका को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। अब उसे 20 अगस्त से पांच मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके लिए 15 सदस्यीय श्रीलंकाई टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान बाएं हाथ के बल्लेबाज उपुल थरंगा के हाथों में सौपी गई है। टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चांडीमल को टीम में जगह नहीं मिली। हालांकि चांडीमल की जैसे थरंगा भी बढिय़ा फॉर्म में नहीं हैं। टीम में ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं जो जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे। तब लंका को 2-3 से हार मिली थी। चोट के कारण तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप को वनडे टीम में मौका नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज के पास ही टीम की कमान थी, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में हार के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ODI Series : Upul Tharanga gets captaincy of sri lankan team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: odi series, upul tharanga, captaincy, sri lankan team, angelo mathews, dinesh chandimal, team india, virat kohli, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved