• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बमिर्ंघम टेस्ट : डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले तेज गेंदबाजों को आजमाना चाहेगा न्यूजीलैंड

NZ keep an eye on WTC final, may rest frontline quicks from 2nd Test - Cricket News in Hindi

बमिर्ंघम| भारत के साथ 18 जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार से यहां एजबेस्ट में मेजबान इंग्लैंड के साथ होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में अपने मुख्य तेज गेंदबाजों को आजमाना चाहेगा, जिसमें टिम साउदी, काइल जेमिसन और नील वेगनर भी शामिल हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट के आने से कीवी टीम को फायदा मिला है और वह दूसरे टेस्ट में मैदान पर उतर सकते हैं। साउदी, वेगनर और जेमिसन ने लॉडर्स में खेले गए पहले टेस्ट में दोनों पारियों में 40 ओवर से अधिक गेंदबाजी की थी। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, " उन्होंने (गेंदबाजों) अच्छी तरह से गेंदबाजी की है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे अगले मैच में खेलेंगे। (डब्ल्यूटीसी) फाइनल पर नजर रखते हुए, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि प्रमुख गेंदबाज जो हमें लगता है कि उस खेल में हिस्सा लेंगे। वे फ्रेश हैं, मैदान में उतरने के लिए उत्साहित है।" तेज गेंदबाज मैट हेनरी, डग ब्रेसवेल और जैकब डफी भी टीम में हैं और वे फ्रंटलाइन गेंदबाजों की जगह ले सकते हैं जिन्हें आराम दिया जाना है।
उन्होंने कहा, " हमारे पास स्पष्ट रूप से 20 खिलाड़ियों की टीम इसलिए, बहुत से लोगों ने पहले टेस्ट क्रिकेट खेला है। मैट हेनरी यहां हैं, डेरिल मिशेल यहां हैं, डग ब्रेसवेल, (स्पिनर) एजाज पटेल-टीम में और उसके आसपास ऐसे लोग हैं जो अतीत में हमारे लिए खेल चुके हैं। इसलिए, हम उनके साथ उतरने के बारे में चर्चा कर रहे हैं।"
न्यूजीलैंड के स्पिनर मिशेल सेंटनर गुरुवार से यहां एजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं, जबकि कप्तान केन विलियमसन का भी इस मैच में खेलना तय नहीं लग रहा है।
भारत के खिलाफ साउथम्पटन में 18 जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों का चोटिल होना, उसके लिए अच्छे संकेत नहीं है।
सेंटनर को लॉर्डस में पिछले सप्ताह पहले टेस्ट के दौरान उंगली में चोट लग गई थी और उंगली से खून निकलने लगा था। उसी टेस्ट के दौरान विलियमसन की कोहनी में भी चोट लग गई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NZ keep an eye on WTC final, may rest frontline quicks from 2nd Test
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nz keep, eye, wtc final, may rest, frontline, quicks, 2nd test\r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved