• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

नॉटिंघम टेस्ट : भारत के लिए निर्णायक मैच पंत कर सकते हैं पदार्पण

नॉटिंघम। इंग्लैंड से पहले दो टेस्ट मैच में मिली हार से पांच मैचों की सीरीज में बैकफुट पर आई भारतीय टीम के लिए शनिवार से ट्रेंट ब्रिज में शुरू हो रहा तीसरा मैच वापसी के लिहाज से निर्णायक है। इस मैच में अगर इंग्लैंड की टीम जीतती है तो सीरीज उसके नाम होगी। भारत 2007 के बाद से इंग्लैंड में सीरीज नहीं जीत सका है। पहले दो मैचों में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से विफल रही और इसी लिहाज से तीसरे मैच में विराट कोहली अंतिम-11 में बदलाव कर कुछ नए चेहरों को जगह दे सकते हैं।
अगर दोनों मैचों में दोनों टीमों के बल्लेबाजों का प्रदर्शन देखा जाए तो यह खास नहीं रहा है। हालांकि, दूसरे मैच में क्रिस वोक्स और जॉनी बेयरस्टो ने विकेट बड़ी साझेदारी कर इंग्लैंड को आगे कर दिया था और इन दोनों के बीच हुई साझेदारी इंग्लैंड की जीत का सबसे बड़ा कारण रही थी।
भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से विफल रही थी। पहले मैच में बेशक कोहली का बल्ला चला था, लेकिन दूसरे मैच में वह भी रन नहीं बना पाए। इस लिहाज से कुछ बदलाव तय माने जा रहे हैं जिनमें सबसे अहम विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के स्थान पर युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत को मौका देना है। इस बात की संभावना है कि पंत तीसरे मैच में टेस्ट पदार्पण करें।
विराट कोहली को दूसरे मैच में पीठ में दिक्कत हुई थी। वह चौथे दिन फील्डिंग करने भी नहीं उतरे थे और इसी दिन पीठ में दर्द के साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी भी की थी। कोहली की चोट अगर ठीक नहीं हुई है तो यह भारत के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हो सकती है क्योंकि वही एक ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने इंग्लैंड की परिस्थिति में रन बनाने की काबिलियत दिखाई है।
दूसरे मैच में कोहली ने शिखर धवन को बाहर कर लोकेश राहुल को टीम में चुना था, लेकिन राहुल और उनके सलामी जोड़ीदार मुरली विजय दोनों ही विफल साबित हुए थे। पिछले इंग्लैंड दौर पर रन करने वाले उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे भी दो मैचों में असफल रहे हैं। उनका फॉर्म में आना भी भारत के लिए बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nottingham Test: India can make a decisive match to Pant
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nottingham test, india, england, rishabh pant, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved