• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी एशिया एकादश का हिस्सा नहीं होगा : BCCI

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के संस्थापक और बंगबंधू के नाम से मशहूर शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी मनाने जा रहा है और इस अवसर पर वह मार्च में एशिया एकादश और विश्व एकादश के बीच दो टी20 मैचों का आयोजन करेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि आईसीसी ने इस मैच को आधिकारिक दर्जा दिया है। इस स्थिति में भारत और पाकिस्तान के मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि इस मैच में कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं होगा। बीसीसीआई के संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज ने आईएएनएस से बातचीत में स्पष्ट करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति जहां एशिया एकादश में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी खेलते हैं, यहां उत्पन्न नहीं होगी क्योंकि इसके लिए किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, हम इस बात से अवगत हैं कि एशिया एकादश में पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी नहीं होगा। यही संदेश है और इसलिए दोनों देशों के खिलाडिय़ों का एक साथ आने या एक-दूसरे को चुनने का कोई सवाल ही नहीं है। सौरव गांगुली उन पांच खिलाडिय़ों का फैसला करेंगे जो एशिया एकादश का हिस्सा होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No pakistani player will be part of asia eleven team : BCCI
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistani player, asia eleven team, bcci, bcb, bangladesh cricket board, bcci joint secretary jayesh george, pcb, sourav ganguly, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved