• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईपीएल में नहीं मिला एक भी मैच खेलने का मौका, विजय हजारे ट्रॉफी में झटके 7 विकेट

No opportunity to play a single match in the IPL, but takes 7 wickets in the Vijay Hazare Trophy - Cricket News in Hindi

जयपुर। रामकृष्ण घोष को भले ही अब तक आईपीएल मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका है, लेकिन बॉलिंग ऑलराउंडर ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप-सी मुकाबले में 7 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है। सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में रामकृष्ण घोष ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 9.4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 30 रन देकर 7 विकेट निकाले। उनकी इस गेंदबाजी के सामने हिमाचल प्रदेश की टीम महज 49.4 ओवरों में 271 रन पर ही सिमट गई। 28 अगस्त 1997 को नासिक में जन्मे रामकृष्ण घोष को आईपीएल 2025 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपनी टीम में शामिल किया था। उस समय सीएसके ने ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर 30 लाख रुपये खर्च किए थे। आईपीएल 2026 के लिए उन्हें सीएसके ने रिटेन किया था, लेकिन अब तक उन्हें इस लीग में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका है।
रामकृष्ण घोष ने फर्स्ट क्लास करियर में 11 मैच खेले, जिसमें 35 की औसत के साथ 21 विकेट हासिल किए, जबकि 7 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 17 विकेट निकाले हैं। 9 टी20 मुकाबलों में यह खिलाड़ी 2 विकेट हासिल कर चुका है। घोष ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बल्ले से 36.91 की औसत के साथ 443 रन जुटाए हैं।
सोमवार को खेल गए इस मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की ओर से पुखराज मान ने शतकीय पारी खेली। पुखराज ने 111 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 110 रन बनाए। उनके अलावा, वैभव अरोड़ा ने 33 गेंदों में 40 रन की पारी खेली।
विपक्षी टीम की तरफ से घोष ने सर्वाधिक 7 विकेट झटके। इनके अलावा प्रदीप, राजवर्धन हंगरगेकर और सत्यजीत ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में महाराष्ट्र की टीम पारी की अंतिम गेंद पर 264 के स्कोर पर सिमट गई। इस टीम के लिए अंकित बावने ने 120 गेंदों में 97 रन बनाए, जबकि निखिल नाईक ने 39 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विपक्षी खेमे से कप्तान मृदुल सुरोच, रोहित कुमार और आर्यमान सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि वैभव अरोड़ा ने 1 विकेट निकाला।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No opportunity to play a single match in the IPL, but takes 7 wickets in the Vijay Hazare Trophy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, ramkrishna ghosh, ipl, vijay hazare trophy, sawai mansingh stadium, himachal pradesh, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved