नई दिल्ली,। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और
संस्थापक नीता अंबानी ने चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेल 2022 में स्वर्ण
पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी।नीता अंबानी ने
कहा, "बधाई हो, टीम इंडिया! एशियन गेम्स 2022 में क्या शानदार शुरुआत है!
आपने अपनी ऐतिहासिक जीत से देश को गौरवान्वित किया है और आने वाली पीढ़ियों
को प्रेरित किया है। हमारी महिला टीम ने एक बार फिर दिखाया है कि सही
समर्थन, विश्वास और सामूहिक भावना के साथ, हमारी लड़कियां बेस्ट हैं!"यह भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक उल्लेखनीय वर्ष रहा है, जिसकी शुरुआत टी20 विश्व कप में टीम के उत्साही प्रदर्शन से हुई।उसके बाद ऐतिहासिक डब्ल्यूपीएल और अब एशियाई खेलों में यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए खास है।एशियाई
खेलों की टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। जो, इस साल की शुरुआत
में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के ओपनिंग सीजन में चैंपियन मुंबई
इंडियंस टीम की कप्तानी भी थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ऋतुराज का तूफानी शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 223 रन का लक्ष्य
पीकेएल 10: तमिल थलाइवाज ने सागर राठी को बनाया कप्तान
पुरुषों के राष्ट्रीय हॉकी कोचिंग शिविर के लिए 39 सदस्यीय कोर ग्रुप घोषित
Daily Horoscope