नई दिल्ली। टीम इंडिया के खिलाडिय़ों व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की शिकायत के बाद खेल उत्पाद निर्माता कंपनी नाइकी ने नई जर्सी उपलब्ध करा दी है। हालांकि यह दिखने में पहले जैसी ही है, लेकिन इस बार इसमें उच्च गुणवत्ता के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार (24 अगस्त) को होने वाले पांच मैच की सीरीज के दूसरे वनडे में भारतीय टीम नई जर्सी में नजर आएगी। रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ने जर्सी की क्वालिटी पर बात करने के लिए यहां नाइक के प्रतिनिधि के साथ पर्याप्त समय बिताया।
बीसीसीआई ने सीओए से जर्सी की शिकायत की थी। नाइकी ने वर्ष 2011 में 60 मिलियन डॉलर में भारतीय टीम के साथ पांच साल का अनुबंध किया था। वर्ष 2015 में एक बार फिर नाइकी ने 57 मिलियन डालर में इस करार को 2020 तक के लिए बढ़ा दिया।
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope