वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने भारत दौरे के लिए वनडे और टी20 टीमों की घोषणा कर दी है। विकेटकीपर ग्लेन फिलिप्स और लेग स्पिनर टोड एस्ले को टीम में चुना गया है। इनके अलावा कोलिन मुनरो, जॉर्ज वर्कर और हेनरी निकोलस तथा मैट हेनरी को भी टीम में जगह मिली है। टीम का यह विस्तार इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में किए गए प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले न्यूजीलैंड ने कम सदस्यों की टीम की घोषणा की थी जिसे अब विस्तार दिया गया है। फिलिप्स ने इंडिया-ए के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में शतक जड़ा था। उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। हालांकि विकेट के पीछ ल्यूक रौंची का स्थान लेने के प्रबल दावेदार टॉम लाथम हैं। मुनरो और हेनरी पहले भी किवी टीम के लिए खेल चुके हैं।
मुनरो पारी की शुरुआत करने मार्टिन गुप्टिल के साथ आ सकते हैं। टीम के मुख्य कोच माइक हैसन ने कहा, कोलिन मुनरो की अच्छी बात यह है कि वह बाउंड्री लगा सकते हैं। वह ज्यादा सोचते नहीं हैं और एक ही तरह से बल्लेबाजी करते हैं। मध्य क्रम में उन्हें लाना परेशानी खड़ी कर सकता है। रॉस टेलर और वर्कर वनडे के बाद स्वदेश वापस आ जाएंगे। उनकी जगह इश सोढ़ी और टॉम ब्रूस भारत के लिए रवाना होंगे।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope