• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

न्यूजीलैंड को झटका, डेवोन कॉनवे भारत के खिलाफ पहला वनडे नहीं खेलेंगे

New Zealand suffers setback, Devon Conway will miss the first ODI against India - Cricket News in Hindi

ऑकलैंड । भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज बुधवार से शुरू हो रही है। टी20 सीरीज हार चुकी न्यूजीलैंड को पहले वनडे में बड़ा झटका है। अुनभवी सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे इंजरी की वजह से पहले वनडे से बाहर हो गए हैं। कॉनवे मंगलवार को ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के प्री-मैच ट्रेनिंग सेशन के दौरान साथी तेज गेंदबाज मैट हेनरी से टकरा गए। हेनरी और कॉनवे की टक्कर कैच लेने की कोशिश में हुई। दोनों खिलाड़ियों का तुरंत मौके पर मौजूद मेडिकल स्टाफ ने इलाज किया। कॉनवे को कनकशन हुआ है। उनके सिर की चोट की जांच की गई। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, "कॉनवे को आगे की जांच के लिए ए एंड ई ले जाया गया, जिसमें कनकशन की पुष्टि हुई, जिससे वह बुधवार को भारत के खिलाफ होने वाले पहले वनडे से बाहर हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों पर नजर रखी जाएगी और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके शामिल होने पर भी नजर रखी जाएगी।"
न्यूजीलैंड के चोटिल खिलाड़ियों की सूची में कॉनवे का नाम सबसे नया है। ऑलराउंडर मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र पहले ही हैमस्ट्रिंग और कंधे की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
विकेटकीपर और ओपनर टिम सीफर्ट को पहले दो वनडे मैचों के लिए चुना गया था, लेकिन सोमवार को उन्हें भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज के लिए कीवी टीम में शामिल किया गया। कप्तान मिशेल सेंटनर ने इशारा किया कि कॉनवे की अनुपस्थिति में सीफर्ट खेल सकते हैं।
सेंटनर ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि सीफर्ट हमारी टीम में बैक-अप बल्लेबाज हैं। अगर डेव नहीं खेल पाते हैं तो शायद उनके लिए यह सीधा मौका होगा। हालांकि, कॉनवे वनडे क्रिकेट में बहुत अच्छे हैं।
न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ पहले ही टी20 सीरीज हार चुकी है। ऐसे में वनडे सीरीज से पहले मैच से कॉनवे का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है।
35 साल के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज कॉनवे ने 43 वनडे की 42 पारियों में 5 शतक और 6 अर्धशतक लगाते हुए 1,692 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 152 रन है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New Zealand suffers setback, Devon Conway will miss the first ODI against India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: devon conway, new zealand, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved