• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कानपुर वनडे के लिए ऐसा बोले कीवी स्पिनर मिशेल सेंटनर

पुणे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। मुंबई में खेला गया पहला वनडे न्यूजीलैंड ने और पुणे में हुआ दूसरा वनडे भारत ने जीता। अब कानपुर में रविवार (29 अक्टूबर) को होने वाले तीसरे व अंतिम वनडे से सीरीज का फैसला होगा। न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर ने कहा है कि पुणे में शुरुआत में 3 विकेट जल्दी गिर जाने से उनकी टीम पर दबाव बढ़ गया जिससे स्कोर कम रह गया। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने ओपनर मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो और कप्तान केन विलियमसन को शुरुआती 10 ओवर में ही पैवेलियन लौटा दिया था। सेंटनर ने कहा कि जाहिर तौर पर हार से थोड़ा दुख हुआ। मुझे लगता है कि इसका श्रेय भारत को जाना चाहिए कि उनके गेंदबाजों ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया जिससे हमारी टीम दबाव में आ गई। यदि आप पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं तो शुरुआती 3 विकेट 10 ओवर में ही गिर जाना अच्छा नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New Zealand left arm spinner mitchell Santner reaction about kanpur odi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new zealand, left arm spinner mitchell santner, kanpur odi, mitchell snatner, bhuvneshwar kumar, bumrah, india vs newzealand, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved