• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दक्षिण अफ्रीका के हारने से न्यूजीलैंड को फायदा, हासिल की बेस्ट रैंकिंग

दुबई। श्रीलंका के हाथों घर में मिली 0-2 से हार से दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट रैंकिंग में नुकसान हुआ है और उसके नुकसान से न्यूजीलैंड को फायदा हुआ है। टेस्ट सीरीज में हार के बाद दक्षिण अफ्रीका सोमवार को जारी आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान से खिसकर तीसरे स्थान पर आ गई है। इससे न्यूजीलैंड को फायदा हुआ है और अब वह दूसरे स्थान पर आ गई है जो टेस्ट में उसकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में हरा इतिहास रचने वाली श्रीलंका को हालांकि कोई फायदा नहीं हुआ है। वह छठे स्थान पर ही कायम है। उसके हिस्से में बस चार अंकों का ही इजाफा हुआ है। भारत टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर ही कायम है। ऑस्ट्रेलिया चौथे पर है तो वहीं इंग्लैंड पांचवें पर कायम है। बल्लेबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के कुशल मेंडिस और ओशाडा फर्नाडो को फायदा हुआ है।

मेंडिस आगे बढ़ते हुए 18वें स्थान पर आ गए हैं तो वहीं फर्नाडो को 35 स्थान का फायदा हुआ है और वे 65वें स्थान पर आ गए हैं। निरोशन डिकवेला को भी बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है और वे अब आठ स्थान आगे बढ़ते हुए 37वें स्थान पर आ गए हैं। बल्लेबाजी में हालांकि शीर्ष 10 में एक ही बदलाव हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक एक स्थान नीचे खिसककर नौवें स्थान पर आ गए हैं। पहले स्थान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली कायम हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New Zealand get career best test icc team ranking after defeat of South Africa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new zealand, test icc team ranking, south africa, sri lanka, india, australia, virat kohl, ravindra jadeja, r ashwin, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved