• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एकमात्र T20 मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 35 रन से हराया

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड ने यहां ईडन पार्क पर खेले गए इकलौते टी20 मैच में शुक्रवार को श्रीलंका को 35 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने डग ब्रैसवेल की 26 गेंदों पर 44 रन और पदार्पण कर रहे स्कॉट कुगेलेजिन की 15 गेंदों पर नाबाद 35 रनों की पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। किवी टीम के गेंदबाजों ने श्रीलंका को 16.5 ओवरों में 144 रनों पर ढेर कर उसे शिकस्त दे दी।

किवी टीम के लिए लॉकी फग्र्यूसन और लेग स्पिनर ईश सोढी ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने शुरुआत तेज की। निरोशन डिकवेला ने पहले ही ओवर की चार गेंद पर 11 रन जोड़े लेकिन पांचवीं गेंद पर फग्र्यूसन ने सादीर समाराविक्रमा को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज दिया।

डिकवेला ने कुशल परेरा (12 गेंद 23 रन) के साथ मिलकर टीम का स्कोर 41 रनों तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर परेरा को कुगेलेजिन ने आउट कर मेहमान टीम को दूसरा झटका दिया। तीन रन बाद डिकवेला भी पवेलियन लौट लिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New Zealand beat Sri Lanka by 35 runs only T20 Match
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new zealand, sri lanka, t20 match, newzealand vs srilanka, kiwi team, lockie ferguson, ish sodhi, thisara perera, doug bracewell, न्यूजीलैंड, टी20 मैच, श्रीलंका, डग ब्रैसवेल, थिसारा परेरा, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved