• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मेजबान नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू करेगा यह देश

एम्सटर्डम। नेपाल क्रिकेट टीम एक अगस्त को नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से वनडे क्रिकेट में पदार्पण करेगी। नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड (केएनसीबी) ने इस बात की जानकारी दी। नेपाल को अगस्त में नीदरलैंड्स का दौरा करना है जहां वो दो मैचों की सीरीज खेलने के साथ वनडे क्रिकेट में उतरने वाली नई टीम बन जाएगी। दूसरा मैच तीन अगस्त को खेला जाएगा। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल ने जिम्बाब्वे में मार्च में हुए विश्व कप क्वालीफायर में आठवां स्थान हासिल कर वनडे टीम का दर्जा हासिल किया था। नीदरलैंडस ने अपना आखिरी वनडे 2014 में खेला था। उसी साल न्यूजीलैंड में हुए विश्व कप क्वालीफायर में टीम ने अपना वनडे टीम का दर्जा खो दिया था। 2015-17 डब्ल्यूसीएल चैम्पियनशिप में उसने एक बार फिर यह दर्जा हासिल किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nepal will play his first international odi match against Netherlands
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nepal, first international odi match, netherlands, nepal vs netherlands, zimbabwe, holland, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved