• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धोनी के विकल्प के तौर पर पंत के साथ ही जाना चाहिए : नेहरा

Nehra should go with Pant as an alternative to Dhoni - Cricket News in Hindi

दुबई| भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कहा है कि युवा ऋषभ पंत राष्ट्रीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी के सबसे उपयुक्त विकल्प हैं क्योंकि यह बाएं हाथ का बल्लेबाज दाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरे मध्य क्रम में टीम को अच्छा संतुलन प्रदान करेगा। पंत आईपीएल-13 में शानदार फॉर्म में हैं। दिल्ली कैपिटल्स का यह बल्लेबाज पांच मैचों में 171 रन बना चुका है। बांगर ने स्टार स्पोर्टस के शो पर कहा, "जहां तक विकेटकीपिंग की बात है तो मुझे लगता है कि पंत सही होंगे। मैं इसलिए कह कह हूं कि उन्होंने जिस तरह से आईपीएल की शुरुआत की है वो अच्छी है और मुझे लगता है कि भारत के पास एक एक बाएं हाथ के बल्लेबाज का विकल्प होना चाहिए खासकर तब जब टीम का मध्य क्रम दाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरा हो क्योंकि इससे सुंतलन बनाने में मदद मिलेगी।" पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को भी बांगर का साथ मिला है। उन्होंने कहा, "मैं बांगर से पूरी तरह से सहमत हूं। मुझे लगता है कि टीम को पंत के साथ ही जाना चाहिए। पंत को समर्थन मिलना चाहिए। जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बात आती है तो हर खिलाड़ी को समर्थन की जरूरत है।"
धोनी ने इसी साल 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nehra should go with Pant as an alternative to Dhoni
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nehra, pant, alternative, dhoni, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved