• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इस बार दबाव को अच्छे से संभालना होगा : हरमनप्रीत

Need to handle pressure better this time at T20 WC: Harmanpreet - Cricket News in Hindi

मुंबई। भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को टीम के कोच डब्ल्यूवी रामन की उस बात का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि आस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप में दबाव का सामना करना बेहद अहम होगा। आस्ट्रेलिया को अगले महीने से महिला टी-20 विश्व कप की मेजबानी करनी हैं। विश्व कप से पहले भारत, आस्ट्रेलिया में त्रिकोणिय सीरीज खेलेगा जिसमें मेजबान देश के अलावा इंग्लैंड भी होगी। आस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले हरमनप्रीत ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "पिछले दो विश्व कप में हम काफी करीब आए थे। एक चीज जो हमें ध्यान में रखनी है वो यह है कि हमें इस टूर्नामेंट में किस तरह दबाव से निपटना है। बीते दो विश्व कप में हम दबाव का सामना नहीं कर पाए थे।"
उन्होंने कहा, "इस बार हम दबाव लेने की अपेक्षा खेल का लुत्फ उठाने की कोशिश करेंगे। हमें यह नहीं सोचना होगा कि यह बड़ा टूर्नामेंट है।"
टीम के कोच रामन ने कुछ दिन पहले आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा था कि 15 साल की शेफाली वर्मा और ऋचा घोष जैसी युवा खिलाड़ियों के होने का यह मतलब नहीं है कि टीम ज्यादा दबाव में रहेगी।
उन्होंने कहा, "कई बार हम उनके दिमाग में डाल देते हैं कि दबाव है, युवाओं को डर नहीं होता, यह दूसरे होते हैं जो उनसे यह बातें कहते हैं।"
महिला विश्व कप आस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से आठ मार्च के बीच खेला जाएगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Need to handle pressure better this time at T20 WC: Harmanpreet
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: harmanpreet kaur, wv raman, pressure, womens t20 world cup, australia, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved