• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लियोन ने कहा, अगर सामने वाली टीम का सम्मान नहीं करेंगे तो...

एडिलेड। आस्ट्रेलिया के ऑफ-स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने पांच मैच की एशेज सीरीज में शनिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम के साथी खिलाडिय़ों को चेताया है। लियोन का कहना है कि इंग्लैंड इस टेस्ट मैच में अच्छी वापसी कर सकती है और ऐसे में वे सभी हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते। एशेज सीरीज में पहली बार दिन-रात का टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसे ऐतिहासिक बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया पूरी तैयारी कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में 2 दिसंबर से खेला जाएगा। इससे पहले, कंगारुओं ने ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया था। लियोन ने संवाददाताओं से कहा, हम इंग्लैंड टीम का सम्मान करते हैं। हम जानते हैं कि वह टीम बड़े स्तर पर और अधिक मजबूती के साथ वापसी करेगी। इस मैच में हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nathan Lyon warns his teammates for second ashes test against england
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nathan lyon, second ashes test, england, australia, kangaroo team, off spinner nathan lyon, adelaide oval, brisbane, ashes series, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved