• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चोटों को लेकर कमिंस से टिप्स लूंगा : नागरकोटी

Nagerkoti will take tips from Cummins regarding injuries - Cricket News in Hindi

अबू धाबी| कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा तेज गेंदबाज कमलेश नागकोटी ने कहा है कि वह आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस से चोटों को संभालने को लेकर सीख लेंगे। भारत की विश्व विजेता अंडर-19 टीम के सदस्य रहे नागकोटी चोटों से जूझते रहे। 2018 आईपीएल में उन्होंने कोलकाता के लिए पदार्पण किया था। नागरकोटी ने केकेआर डॉट इन से कहा, "कमिंस को लंबे समय से चोटों से जूझते रहे हैं। इसलिए मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि इन तीन-चार साल में उनकी मानसिकता क्या रही है, उन्होंने अपने आप को कैसे प्ररेति रखा। और वापसी के लिए उन्होंने अपने आप को कैसे तैयार किया।"
नागारकोटी ने कहा, "अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं कमिंस से निश्चित तौर पर टिप्स लूंगा। बल्लेबाज के तौर पर मैं अपने मुख्य कोच ब्रेंडन मैक्कलम को नेट्स पर गेंदबाजी करना चाहूंगा। मैंने बड़ा होते हुए उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखा है। उनकी बल्लेबाजी शैली आक्रामक और अलग है। मैं उनसे सलामी बल्लेबाजों की मानसिकता के बारे काफी कुछ सीख सकता हूं। वह खुद सलामी बल्लेबाज रहे हैं, इसलिए वो मेरा मार्गदर्शन कर सकते हैं। गेंदबाज के लिए जरूरी है कि वह बल्लेबाज की मानसिकता पढ़ सकें।"
इस तेज गेंदबाज ने अपनी रिकवरी पर कहा, "हां, जो भी नाइट राइडर्स की तरफ से ट्रेनिंग कार्यक्रम बनाया गया है। मैं उसका पालन कर रहा हूं। मैंने अभिषेक नायर सर से बात की है। और मैंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपने पुराने मेंटर सोहम सर, आनंद सर से भी बात की है। उनको मेरे शरीर के बारे में अच्छी जानकारी है। इसलिए वो मुझे सही तरीके बता सकते हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nagerkoti will take tips from Cummins regarding injuries
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nagerkoti, take tips, cummins, regarding, injuries, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved