• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘हम ऐसा खेलना चाहते हैं कि भारत हमें बार-बार बुलाए’

ढाका। भारत के खिलाफ नौ फरवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाले इकलौते टेस्ट मैच को मेहमान टीम बांग्लादेश के कप्तान मुश्फीकुर रहीम ने ऐतिहासिक टेस्ट मैच की संज्ञा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह टेस्ट मैच बांग्लादेश के लिए अपने आपको साबित करने का एक बेहतरीन मौका है। उनका मानना है कि इस इकलौते टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन बांग्लादेश भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अपने साथ और टेस्ट श्रृंखला आयोजित करने पर विवश कर सकता है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने मुश्फीकुर के हवाले से लिखा है, मैं इस बात से काफी हैरान हूं। मेरे लिए यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच नहीं है। एक उदाहरण के तौर पर जब हम जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हैं तो दबाव हम पर ज्यादा होता है क्योंकि अगर हम हार गए तो इससे शर्म की बात नहीं हो सकती। मेरा मानना है कि हमारे लिए यह अच्छा है कि हम भारत दौरे पर टेस्ट खेलने अब जा रहे हैं, पांच साल पहले नहीं गए।

[@ शाकिब अल हसन बने नं.1 बल्लेबाज, ये हैं टॉप-10]

यह भी पढ़े

Web Title-Mushfiqur Rahim talks about test against India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mushfiqur rahim, india, bangladesh, captain, wicketkeeper, india a, year 2000, bcci, zimbabwe, hyderabad, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved