• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जहीर बने 3 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के क्रिकेट संचालन निदेशक

जयपुर। तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने भारत के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को मंगलवार को अपना क्रिकेट संचालन निदेशक नियुक्त किया है। जहीर मुंबई के साथ 2009, 2010 और 2014 में आईपीएल में खेल चुके हैं। मुंबई के लिए उन्होंने 30 मैच खेले थे और 29 विकेट अपने नाम किए थे। आईपीएल के आगामी सीजन से पहले मुंबई ने अपने 18 खिलाडिय़ों को रिटेन किया है। टीम ने हार्दिक पांड्या, क्रूणाल पांड्या और जसप्रीत बुमराह को अपने साथ बनाए रखा है तो वहीं मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनुकूल रॉय, ईशान किशन, आदित्य तारे तथा सूर्यकुमार यादव को भी अपने साथ जोड़े रखा है। मुंबई के पास केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, इविन लुइस जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा इस सीजन भी टीम की कप्तानी करेंगे। भारत में पैनेराई के ब्रांड एम्बेसडर बने धोनी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mumbai Indians appoint Zaheer Khan director of cricket operations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai indians, zaheer khan, director of cricket operations, ipl, ipl-12, indian premier league, ms dhoni, brand ambassador, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved