• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IPL-11 : 182 रन के लक्ष्य में कोलकाता ने खोए दोनों ओपनर

Mumbai Indians and Kolkata Knight Riders match in IPL-11 - Cricket News in Hindi

मुंबई। ओपनर सूर्यकुमार यादव के तेज अर्धशतक की बदौलत मुंबई इंडियंस टीम ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के 37वें मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। मुंबई के लिए सूर्यकुमार ने 39 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्के की बदौलत 59, एविन लेविस ने 28 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 35 रन बनाए। कोलकाता के लिए सुनील नरेन और आंद्रे रसैल ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में अंतिम समाचार मिलने तक कोलकाता ने 11 ओवर में 95/2 रन बना लिए थे। रोबिन उथप्पा (38) व नितिश राणा (28) क्रीज पर हैं। क्रिस लिन व शुभमन गिल पैवेलियन लौट गए।

कोलकाता ने अपनी टीम दो बदलाव किए हैं। रिंकू सिंह की जगह नितीश राणा को मौका दिया गया है जबकि तेज गेंदबाज शिवम मावी के स्थान पर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। मावी चोटिल हैं। मुंबई ने अपनी टीम में एक भी बदलाव नहीं किया।

मुंबई ने शुक्रवार रात को पंजाब को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। मुंबई को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे अपने बचे बाकी सभी मैच जीतने होंगे। दूसरी तरफ नौ मैचों में पांच जीतकर तीसरे नंबर पर मौजूद कोलकाता अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, एविन लुइस, इशान किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, जीन पॉल डुमिनी, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, मिशेल मेक्लेघन, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, नितीश राणा, शुभमन गिल, आंद्रे रसैल, प्रसिद्ध कृष्णा, पीयूष चावला, मिशेल जॉनसन, कुलदीप यादव।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mumbai Indians and Kolkata Knight Riders match in IPL-11
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai indians, kolkata knight riders, ipl-11, ipl 11, ipl 2018, indian premier league, rohit sharma, dinesh karthik, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved