• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

...तो क्या नवंबर तक क्रिकेट से दूर ही रहेंगे महेंद्र सिंह धोनी!

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस साल के नवंबर तक क्रिकेट से दूर ही रहेंगे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, धोनी वेस्टइंडीज दौरे से भी बाहर थे और अब वे दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी सीमित ओवरों की सीरीज में भी नहीं खेल रहे हैं।

पूर्व कप्तान धोनी अब विजय हजारे ट्रॉफी और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 घरेलू सीरीज से भी बाहर ही रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि धोनी अब दिसंबर में ही टीम चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। दिसंबर में भारत को वेस्टइंडीज का दौरा करना है, जहां उसे छह दिसंबर से तीन टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

धोनी इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से भारतीय टीम में नजर नहीं आए हैं और अब नवंबर तक भी उपलब्ध नहीं रहने के कारण वे लगभग छह महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे। 37 साल के धोनी को लेकर ऐसी खबरें तब आ रही है जब उनके संन्यास को लेकर अफवाहें उड़ रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MS Dhoni unavailable for selection until November
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ms dhoni, international cricket, dhoni november, dhoni international cricket, south africa, west indies, bangladesh, vijay hazare trophy, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved