• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 3

घुटनों के बल चले धोनी, बेटी जीवा से हुए परास्त, वीडियो वायरल

वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपनी नन्हीं बेटी के साथ प्यार भरे पल गुजारते हुए नजर आ रहे हैं। एमएस धोनी जानबूझकर जीवा से हार जाते हैं, इसपर जीवा काफी खुश होती दिख रही है। एमएस धोनी और उनकी बेटी का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से शेयर किया जा रहा है। करीब 17 घंटे पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक साढे छह लाख लोग देख चुके हैं। काफी संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। मैदान पर कूल-कूल रहने वाले माही का अपनी बेटी जीवा के प्रति प्यार और लगाव किसी से छुपा नहीं है। धोनी ने कई मौकों पर सोशल मीडिया पर जीवा और अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इसी महीने की छह तारीख को जीवा का जन्मदिन था। इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून गए थे।

[@ तमीम हैं बांग्लादेश के नं.1 बल्लेबाज, ये हैं टॉप-10]

यह भी पढ़े

Web Title-ms dhoni posted a crawling video on instagram with daughter jeeva gone viral
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ms dhoni, posted, a crawling, video, on instagram, with daughter, jeeva, gone viral, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved