• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

धोनी बने झारखंड के नंबर वन इनकम टैक्स देने वाले व्यक्ति

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर झारखंड में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले व्यक्ति चुने गए हैं। उन्होंने 57.04 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स रिटर्न भरा। वहीं कॉरपोरेट सेक्टर की श्रेणी में सीसीएल पहले स्थान पर रही। उसने 2767.28 करोड़ रिटर्न भरा। आयकर विभाग ने वर्ष 2017-18 के लिए व्यक्तिगत स्तर पर बड़े करदाता के रूप में धोनी, नंद किशोर चौधरी एवं उदय शंकर प्रसाद को सम्मानित किया। आयकर विभाग की ओर से शुक्रवार को आयोजित ‘आयकर मंथन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के ईमानदार और ज्यादा टैक्स चुकाने वाले टैक्स पेयर्स को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में ज्यादा टैक्स देनेवाले व्यक्तियों के साथ-साथ उन कंपनियों को भी सम्मनित किया गया जिन्होंने ईमानदारी से सही वक्त पर अपना टैक्स दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MS Dhoni is the highest income tax payer in Jharkhand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ms dhoni, highest income tax, tax payer, jharkhand news, income tax, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved