रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस समय कश्मीर में भारतीय सेना के साथ काम कर रहे हैं। इस बीच उनकी पत्नी साक्षी ने अपने गैराज में एक नई कार जोड़ी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई कार, एक जीप ग्रैंड शेरोकी की फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, घर में स्वागत है रेडबीस्ट! तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया धोनी, हम तुम्हें मिस कर रहे हैं। कार की कीमत भारत में 80 से 90 लाख रुपए के बीच में है। धोनी के पास पहले से कई गाडिय़ां मौजूद हैं। चार पहिया गाडिय़ों में उनके पास फरारी 599 जीटीओ, हैमर एच-2, जीएमसी सिएरा है।
उनके पास बाइक का भी बेहतरीन कलेक्शन है। इसमें कावास्की निन्जा एच-2, कोनफेडेरेट हेलकैट, बीएसए, सुजूकी हायाबूसा और एक नॉर्टन विंटेज प्रमुख हैं। धोनी ने खेल से दो महीने का ब्रेक लेकर सेना के साथ समय बिताने का फैसला लिया था। वे फिलहाल, सेना के साथ पुलवामा जिले में तैनात हैं।
सिडनी के बाद ब्रिस्बेन में सिराज के साथ हुआ बुरा व्यवहार
नेट्स में लाल गेंद से गेंदबाजी करना मेरे लिए फायदेमंद रहा : सुंदर
फ्लॉयड रेइफेर बने वेस्टइंडीज यू-19 के मुख्य कोच
Daily Horoscope