• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

धोनी ने परिवार व टीम के साथ मनाया बर्थडे, BCCI-ICC ने ऐसे दी बधाई

लीड्स। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिह धोनी ने बेटी जीवा, पत्नी साक्षी और भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों के साथ अपना 38वां जन्मदिन मनाया। धोनी के जन्मदिन पर केक काटने के लम्हों का एक वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

अपनी कप्तानी में भारत को वर्ष 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में विश्व कप जिताने वाले धोनी को बीसीसीआई और आईसीसी ने भी बधाई दी है। बीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा, चार विश्व कप, चार अलग-अलग लुक। आपको कौनसा सबसे ज्यादा पसंद है? एक तस्वीर चुनें। हैप्पी बर्थडे धोनी।

आईसीसी ने अपने ट्विटर पर लिखा, एक आदमी, अरबों भावनाएं। जीवन भर की यादें। हैप्पी बर्थडे, एमएस धोनी। धोनी अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी जिता चुके हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट और वनडे में नंबर-1 रह चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MS Dhoni celebrates 38th birth day with family and team, bcci-icc wishes him
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dhoni birth day, ms dhoni birth day, ms dhoni, 38th birth day, family and team, bcci-icc, bcci, icc, world cup 2019, twitter, instagram, sakshi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved