• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महेंद्र सिंह धोनी ने पैराशूट रेजिमेंट के साथ शुरू की दो माह की ट्रेनिंग

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट के साथ दो महीने की ट्रेनिग शुरू कर दी है। धोनी बुधवार को पैराशूट रेजिमेंट की बटालियन में शामिल हुए, जिसका हेडक्वार्टर बेंगलुरू में है। आईएएनएस से बात करते हुए एक करीबी सूत्र ने बताया कि धोनी लंबे सयम से इस बारे में विचार कर रहे थे।

सूत्र ने कहा कि जैसे धोनी भारतीय क्रिकेट के महानतम सेवकों में से एक हैं, वैसे ही सेना के लिए उनका प्यार भी जगजाहिर है। वे लंबे समय से अपनी रेजिमेंट के साथ समय बिताने के बारे में सोच रहे थे लेकिन क्रिकेट के कारण वे ऐसा नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा, इससे युवाओं में सेना को लेकर जागरुकता फैलेगी और यही धोनी चाहते हैं।

38 वषीय धोनी पैराशूट रेजिमेंट (106 पैरा टीए बटालियन) की प्रादेशिक सेना इकाई में लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर मौजूद हैं। उन्हें भारतीय सेना ने 2011 में यह सम्मान दिया था। इसके अलावा, अभिनव बिंद्रा और दीपक राव को भी यह सम्मान दिया गया था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MS Dhoni begins training with Parachute Regiment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ms dhoni, parachute regiment, wicketkeeper ms dhoni, lieutenant colonel dhoni, team india, agra, एमएस धोनी, पैराशूट रेजिमेंट, विकेटकीपर एमएस धोनी, लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी, टीम इंडिया, आगरा, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved